आज का राशिफल


मेष – PAGE OF PENTACLES

सोच-समझकर अपनी बात रखें। जिन कामों में वक्त लग रहा है, उनके बारे में सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता को आपकी बातें समझने में वक्त लगेगा। मित्रों की मदद से लाभ हो सकता है

वृषभ – PAGE OF SWORDS

अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सोच-समझकर निर्णय लें। पुरानी बातों से संबंधित विचार बदलेंगे। हर काम में दुविधा हो सकती है। खुद को थोड़ा समय देकर अपने विचारों का अवलोकन करें, तभी बातें स्पष्ट होंगी।

मिथुन – SEVEN OF WANDS

काम की गति को बढ़ाने की कोशिश करें, लेकिन आप अन्य बातों में अटके रहेंगे। जो पुरानी बातें आपको तकलीफ दे रही हैं, उनसे बचने की कोशिश करें। आप भावनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे, इस कारण निर्णय नहीं ले पाएगे। यदि आप नई बातों को जीवन में उतारना चाहते हैं तो इस कमजोरी को दूर करके नई बातों को अपनाएं

कर्क – ACE OF WANDS

जीवन में जो बातें नकारात्मक हैं या जिनमें आप कमजोर हैं, उन्हें हर बार बदलना संभव नहीं होगा। इसलिए खुद को परिस्थिति के अनुसार बेहतर बनाने की कोशिश करें। दूसरों की वजह से आपके लिए रुकावटें बढ़ेंगी। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें, मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें।

सिंह – PAGE OF CUPS

अपने विचारों पर ध्यान दें। अपनी समस्याओं के समाधान खोजें। साथियों का सही तरीके से चुनाव करें। यदि किसी की मदद की जरूरत है तो साथियों से बात करें।

कन्या – SEVEN OF CUPS

जीवन को देखने का नजरिया बदलेगा। जब तक खुद के निर्णय पर विश्वास नहीं होता है, तब तक इस बात का जिक्र किसी भी व्यक्ति के सामने न करें। महत्वपूर्ण बातों के लिए परिवार के किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी
तुला – SEVEN OF PENTACLES

अपने निर्णय के लिए आप ही जिम्मेदार रहेंगे, जिम्मेदारी भी खुद ही निभानी होगी। लोगों से ज्यादा अपेक्षा रखना या लोगों पर निर्भरता बढ़ना आपके लिए सही नहीं होगा। निर्भरता की वजह से आपकी रुकावटें बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक – JUSTICE

बढ़ रहे क्रोध को प्रकट करें, लेकिन संयम बनाए रखें। गलतफहमी दूर करें। जिन बातों का असर आपके जीवन पर होता है, केवल उन पर ध्यान दें। दूसरों के जीवन पर नियंत्रण करने की कोशिश न करें।

धनु – EIGHT OF PENTACLES

अपना फोकस केवल काम पर बनाए रखें। जो बातें बीत चुकी हैं, उनके बारे में सोच-विचार करके बदले की भावना बढ़ सकती है। इस बात से बचें। संवाद कौशल को बेहतर बनाना आपके लिए जरूरी होगा। अपनी भावनाओं के साथ गलत आदतों में भी सुधार करें

मकर – THE HERMIT

खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। नए खर्च निर्माण न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से जुड़ी बातों में लापरवाही न करें। काम स्वीकार करने से पहले फायदे और नुकसान के बारे में विचार करें। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करें, तभी नए काम की शुरुआत हो सकती है।

कुंभ – KNIGHT OF SWORDS

आपके आसपास जिन लोगों को प्रगति मिल रही है, उनके साथ वक्त बिताएं। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और आप अपने लक्ष्य के लिए गंभीर बनेंगे। जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। संगत का असर आपके विचारों पर हो सकता है, इसलिए अच्छे लोगों के साथ रहें।

मीन – KING OF SWORDS

बचपन की यादें ताजा होंगी। कुछ बातों के कारण मन में दबा हुआ गुस्सा फिर से जागृत हो सकता है। लोगों की आलोचनाओं से डरकर आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें


CATEGORIES
Share This