आटा फैक्ट्री में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार


करौली कोतवाली पुलिस ने आटा फैक्ट्री में चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 7 दिन पहले करौली के रीको क्षेत्र स्थित एक आटा फैक्ट्री में दिन दहाड़े चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर माल बरामदगी और अन्य वारदातों के खुलासे का प्रयास कर रही है।


CATEGORIES
Share This