देशनोक में सड़क किनारे युवक का शव मिला:


देशनोक के मुख्य मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर अंदर ओरण भूमि में एक अज्ञात आदमी का शव मिला है। शव पर चोट के निशान भी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा

देशनोक पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है और उसने सफेद चद्दर लपेट रखी है ।उसके पास में एक नीले रंग का थैला मिला है जिसमे अन्य कपड़े और कुछ सामान है । मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नही मिलने से अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है । देशनोक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

 


CATEGORIES
Share This