हाउसिंग बोर्ड की लॉटरी में गड़बड़ी की आशंका पर हंगामा










राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के मकानों की शुक्रवार को लॉटरी खोली गई। लॉटरी में गड़बड़ी की आशंका पर लोगों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम की गाड़ी को रोककर महिलाएं सामने ही बैठ गई। महिलाओं ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। एसडीएम और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी लोगों से समझाइश करते रहे, लेकिन लोग लॉटरी में गड़बड़ी की जांच करवाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे के बीच पुलिस ने लोगों को हटाकर एसडीएम की गाड़ी को रवाना करवाया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

