आज का राशिफल










मेष – TWO OF SWORDS
समस्याओं की वजह से बेचैनी रहेगी। जो समस्या आप को सता रही है, उसका हल खोजने में ज्यादा वक्त लगेगा। अधिकतर समस्याएं आपके काम से हल हो जाएंगी। आप संयम बनाए रखना होगा
वृषभ – QUEEN OF WANDS
अन्य लोगों की नकारात्मक सोच की वजह से आपके कई काम बिगड़ते हुए नजर आएंगे। आध्यात्मिक विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जो लोग आपको कमजोर बनाते हैं, उनसे दूरियां बनाए रखें। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने का अवसर आपको मिल सकता है। जो बातें आपको अपने उद्देश की ओर ले जाती हैं, उन पर ध्यान देते रहें।
मिथुन – THE EMPRESS
अपनी भावनाओं को ठीक से प्रकट करने की कोशिश करें। जैसी तकलीफ से आप गुजर रहे हैं, वैसी ही तकलीफ परिवार में किसी अन्य व्यक्ति को भी हो सकती है। जब तक एक-दूसरे के साथ बातचीत नहीं होती है, तब तक परिस्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा।
कर्क – QUEEN OF CUPS
अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें। फिलहाल आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। कठिन कामों में अपनी हार न मानते हुए, प्रयत्न जारी रखेंगे तो सफलता मिल सकती है
सिंह – KING OF CUPS
आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विचारों से अलग निर्णय लेने से उनका क्रोध बढ़ेगा। अपनी अपेक्षाओं को समझते हुए लोगों के साथ का व्यवहार धीरे-धीरे बदलने की कोशिश करें। आगे चलकर नए लोगों के साथ परिचय होगा, जो आपको भावनात्मक रूप से बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त साबित होगा
कन्या – THE MAGICIAN
अपनी इच्छा के अनुसार परिस्थिति में बदलाव करना संभव होगा। दूसरों का गलत व्यवहार आपके लिए तकलीफदायक होगा, लेकिन आप इन बातों का असर अपने काम पर नहीं होने देंगे। सही विकल्पों को अपनाएंगे तो व्यक्तिगत जीवन में सुधार हो सकते हैं।
तुला – KNIGHT OF PENTACLES
कमाई सीमित रहेगी, लेकिन आपकी हर एक जरूरत पूरी हो सकती है। जिस काम को आप कई दिनों से टाल रहे हैं, उसका महत्व समझ आएगा। उसे आज ही पूरा करने की कोशिश करनी होगी। कीमती वस्तु और दस्तावेज को संभालकर रखना होगा।
वृश्चिक – THE DEVIL
आपकी चंचलता की वजह से कोई गलत निर्णय हो सकता है। गलत विकल्प का चुनाव करने से नुकसान हो सकता है। गलती सुधारने का मौका भी प्राप्त होगा। अपने काम से ध्यान न भटकने दें।
धनु – FOUR OF SWORDS
जिद की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वभाव के जिन पहलुओं में बदलाव करके लक्ष्य पूरा हो सकता है, उन पहलुओं पर काम करें। परिवार के लोग एक-दूसरे के खिलाफ बनते हुए नजर आ रहे हैं। किसी भी व्यक्ति का साथ देने से पहले उनके इरादों को समझने की कोशिश करें।
मकर – ACE OF CUPS
जिन बातों की वजह से शांति मिलती है, उन पर ध्यान देते रहें। अध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ने से ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। गलत कामों से दूर रहेंगे तो नई शुरूआत हो सकती है।
कुंभ – THE SUN
सीमित विचारों के प्रभाव से बाहर निकालना होगा। नई बातों की ओर ध्यान देना जरूरी है। हर स्थिति में खुद को आनंदित रखना होगा। तभी आपकी समस्याएं सुलझ सकती हैं। नकारात्मकता से बचें। प्रयत्नों के जरिए जीवन में बदलाव हो सकता है।
मीन – EIGHT OF SWORDS
लोगों की आलोचनाओं का डर रहेगा। अपने निर्णय पर टिके रहें। आप पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों की ओर बढ़ेंगे। शुरुआत में तकलीफ होगी, लेकिन सही-गलत का फर्क समझने से नुकसान करने वाली बातों को छोड़ना आसान हो जाएगा। मित्रों का साथ मिलेगा। पैसों से संबंधित बड़ा लेन-देन आज सोच-समझकर करें।

