परिवार आंगन में सोता रहा,चोरों ने लाखों के जेवरात पार:










सीकर के धोद थाना इलाके में एक मकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार को चोरी का पता तब लगा जब उन्हें गांव में अपना बक्सा पड़ा मिला। जब चोरी हुई तो परिवार के लोग घर के आंगन में सोए हुए थे। लेकिन उन्हें चोरी का पता नहीं चल पाया। फिलहाल धोद थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

