पेट्रोल पंप बंद, 3 दिनों में 20 करोड़ का नुकसान


राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है। आज सुबह से ही सीकर जिले के करीब 200 पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल पंप पर बंद होने के चलते हैं आमजन को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

जयपुर जाना था, डीजल नहीं मिला

सीकर निवासी राजेन्द्र झुरिया ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से जयपुर जाने वाला था l लेकिन जब वह पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए आया तो पंप पर डीजल नहीं मिला l अब वह जयपुर नहीं जा पाएगा l राजेन्द्र ने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द डीजल पेट्रोल की व्यवस्था करे ताकि आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े l

वेट कम हुआ तो आमजन को राहत मिलेगी

सीकर के सिहोटिया पेट्रोल पंप संचालक आनंद सिहोटिया ने बताया कि वह नहीं चाहते कि आमजन को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से आमजन को परेशानी हो। लेकिन यदि वेट कम होता है तो आमजन और पेट्रोल पंप संचालकों दोनों को ही राहत मिलेगी।


CATEGORIES
Share This