जयपुर में गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से मर्डर की धमकी


जयपुर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक युवती को धमकी भरा कॉल किया गया। कॉल करने वाले बदमाश ने धमकाया- तेरे मर्डर की 5 लाख रुपए सुपारी मिली है। पुलिस को बताया तो PG से उठा लूंगा। धमकी भरे कॉल की शिकायत पीड़िता ने शिवदासपुरा थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुरेश सिंह कर रहे है।


CATEGORIES
Share This