आज का मानसून अपडेट


राजस्थान में एक्टिव हुए मानसून से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात जयपुर, सीकर, अजमेर, टोंक, प्रतापगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में एक से दो इंच और कहीं-कहीं उससे ज्यादा बरसात हुई। शुक्रवार दोपहर भी जयपुर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश ने उमस से राहत दिलाई।

लंबे समय से सूखे और गर्मी के मार झेल रहे पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी गुरुवार को कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज राज्य के पूर्वी हिस्से में 23 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, इनमें से 5 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश होने के आसार हैं। यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, प्रतापगढ़, टोंक, उदयपुर, अजमेर, सीकर, जयपुर, चूरू और सवाई माधोपुर जिले में कई जगह अच्छी बारिश हुई। जयपुर, सीकर और उनके आसपास एरिया में देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। प्रतापगढ़ में 62MM बारिश दर्ज हुई।


CATEGORIES
Share This