पीएनबी बैंक में लूट


अलवर में तीन बदमाशों ने महज 4 मिनट में पंजाब नेशनल बैंक से 6 लाख 83 हजार रुपए लूट ले गए। बैंक में गए बदमाशों ने पहले कर्मचारियों और ग्राहकों पर पिस्तौल तानी और इसके बाद सभी को कमरे में बंद कर दिया

घटना जिले के गढ़ी सवाईराम कस्बे के महावीरजी नेशनल हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट की है। बैंक में घुसते ही कैशियर व अन्य कर्मचरियों की कनपटी पर पिस्तोल तान दी और ग्राहकों को भी कमरे में बदं कर दिया। इस दौरान कैश काउंटर जितना कैश मिला बैग में भरकर फरार हो गए।


CATEGORIES
Share This