जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार










डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पार्टी करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रामसागड़ा थानाधिकारी मणिलाल ने बताया कि मंगला (40) पुत्र हबला खराड़ी मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मंगला ने बताया की 30 अगस्त को शाम करीब 6 बजे उसका भतीजा किशोर पुत्र कोदर खराड़ी निवासी रेटा खेतो कजड़ी वाला भाहता के कच्चे रास्ते से होते हुए जा रहा था। रास्ते में दिनेश पुत्र जीवा बरंडा निवासी उटिया, नरेश बरंडा निवासी उटिया और अन्य आरोपी आए। सभी ने किशोर पर लातों, घूसों और हथियारों से मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। बीच बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

