जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार










चूरू की कोतवाली पुलिस की 2 टीमों ने रविवार देर शाम शहर में 4 जगह ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11 हजार 490 रुपए जब्त किए हैं।
कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल कृष्णदेव सिंह ने कार्रवाई करते हुए वेदों की धर्मशाला के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए वार्ड 9 निवासी गुलाम रसूल (32), जावेद काजी (35), तेलियों का मोहल्ला निवासी मो. साहिल (22) और वार्ड 26 निवासी जुल्फीकार (38) ताश के पत्तों पर रुपए का दाव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण देव सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने वेदों की धर्मशाला के सामने कार्रवाई करते हुए वाहीद, अलताफ, खुशी मोहम्मद, प्रवीण नाई को गिरफ्तार कर उनके पास से 6060 रुपए जब्त कर लिए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

