चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार


टेंपो से बैटरी, डेक मशीन सहित अन्य सामान चोरी करने के 2 आरोपियों को करौली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

करौली थाना अधिकारी हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना अधिकारी ने बताया कि महेन्द्र (22) पुत्र रामचरण निवासी शिकारगंज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 8 सितंबर रात को चोर उसके टेंपो से बैटरी और डेक मशीन को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।


CATEGORIES
Share This