जयपुर में 242 कॉमर्शियल सिलेंडर से भरा ट्रक पकड़ा










जयपुर में एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन की टीम ने बुधवार को अमरूदों का बाग में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पकड़ा है। नसीराबाद से आए इस ट्रक में कुल 242 कॉमर्शियल सिलेंडर भरे थे। ये ट्रक अजमेर के नसीराबाद स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्लांट से बालोतरा के लिए निकले थे, लेकिन इन्हें चोरी-छिपे जयपुर लाकर बेचा जा रहा था
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से दूसरे जिले से सिलेंडर लाकर यहां बेचा जा रहा है। इस पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फेडरेशन अध्यक्ष दीपक गहलोत के नेतृत्व में अमरूदों का बाग पहुंचकर ट्रक को पकड़ा। इसके बाद पदाधिकारियों ने इसकी सूचना जयपुर जिला रसद अधिकारी, तेल कंपनियों और जीएसटी टीम के अधिकारियों को दी। सिलेंडर पकड़े जाने पर वहां मौजूद ट्रक ड्राइवर भाग गया।

