Bikaner : देर रात पुलिस ने मारा छापा अवैध खनन करते 6 पकड़े


खाजूवाला बॉर्डर के चक 6 एसजेएम में माफिया के लोग देर रात को बेखौफ मशीनों से जिप्सम खोदकर गाड़ियां भर रहे थे। अनूपगढ़ पुलिस अपनी गाड़ियों की लाइट बंद कर छापामार तरीके से मौके पर पहुंची और छह अभियुक्तों को पकड़कर मशीनें, गा​​िड़यां बरामद की हैं।

पीएचक्यू से मिला इनपुट, देर रात पुलिस ने छापा मारा, अवैध खनन करते 6 पकड़े

बीकानेर13 घंटे पहले
खाजूवाला बॉर्डर के चक 6 एसजेएम में माफिया के लोग देर रात को बेखौफ मशीनों से जिप्सम खोदकर गाड़ियां भर रहे थे। अनूपगढ़ पुलिस अपनी गाड़ियों की लाइट बंद कर छापामार तरीके से मौके पर पहुंची और छह अभियुक्तों को पकड़कर मशीनें, गा​​िड़यां बरामद की हैं।

खाजूवाला बॉर्डर एरिया के चक 6 एसजेएम की रोही में लंबे समय से जिप्सम का अवैध खनन चल रहा है। पिछले दिनों भी देर रात को ग्रामीणों की शिकायत पर छत्तरगढ़ थाना पुलिस पहुंची थी और उसके जाने के बाद जिप्सम माफिया ने फिर अवैध खनन शुरू कर दिया था। अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने अनूपगढ़ एसपी राजेन्द्रसिंह से शिकायत की थी।

सोमवार की रात को माफिया गिरोह के लोगों ने 6 एसजेएम की रोही में अराजीराज और वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन शुरू कर दिया। इसकी इत्तला मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस की डीएसटी टीम आधी रात के बाद अपनी गाड़ियों की हेड लाइट बंद कर मौके पर पहुंची तो वहां अफरा तफरी मच गई। अवैध खनन करने वाले अपनी मशीन और जिप्सम से भरी गाड़ियां लेकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ा और उनसे दो जेसीबी, बोलेरो कैंपर, बिना नंबर का ट्रैक्टर लोडर व ट्रैक्टर ट्राली और कैंपर गाड़ी बरामद की। हालांकि, माफिया गिरोह के कुछ लोग जिप्सम से भरी गाड़ियां और मशीनें लेकर भागने में सफल भी हो गए।

खाजूवाला बॉर्डर और छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 6 एसजेएम में लंबे समय से जिप्सम का अवैध खनन हो रहा है। बार-बार इसकी शिकायतें हुईं। पिछले दिनों खान विभाग ने छत्तरगढ़ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। इसके बावजूद अवैध खनन नहीं रुका। पुलिस मुख्यालय को अवैध खनन के वीडियो और फुटेज भेजे गए। पीएचक्यू ने अनूपगढ़ एसपी को फुटेज भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस ने निगरानी रखी और जिप्सम खोद रहे लोगों को मौके पर पकड़ा।

मौके से इनको पकड़ा : 6 एसजेएम निवासी शिवकुमार बिश्नोई, चक 2 एसजेएम घड़साना निवासी देवीलाल नायक, चक 2जीडी घड़साना निवासी देवीलाल कुम्हार, दंतौर में आनंदगढ़ निवासी इमीलाल बिश्नोई, लूणकरणसर में अजीतमाना निवासी मुकेश जाट, घड़साना नई मंडी निवासी सुभाषचन्द्र कुम्हार।

मार्च में पुलिस ने 6 एसजेएम व कुंडल में जिप्सम माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। वन विभाग की जमीन पर एक करोड़ रुपए की एलएनटी मशीन लगाकर बड़े पैमाने पर जिप्सम खोदा जा रहा था। जिप्सम भरने के लिए गाड़ियों की कतार लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 19 लोगों को पकड़ा और एलएनटी सहित 20 गा​िड़यां बरामद की थी। उस समय खान विभाग ने आकलन कर बताया था कि जिप्सम माफिया ने खाजूवाला में एक लाख टन जिप्सम खोद डाला है जिससे सरकार को 12.50 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।

मार्च में 19 लोगों को पकड़कर एलएनटी सहित 20 गा​िड़यां बरामद की थीं


CATEGORIES
Share This