बीकानेर| : प्रदेश के 176 नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर संशय….










बीकानेर|प्रदेश के 176 नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर शुरू से चल रही अटकलों पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। मामला न्यायालय में पेंडिंग होने के कारण भर्ती पूरी होने पर सवाल उठने लगे हैं। इधर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने का समय भी नजदीक आ रहा है। इस नाते भर्ती हो पाने के आसार कम ही हैं
दरअसल विधानसभा चुनाव की आचार संहित अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में लगने की उम्मीद है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगने में ही देरी कर दी। उसी वक्त लग गया था कि ये भर्ती पूरी नहीं होगी क्योंकि प्रक्रिया ही देर से शुरू हुई। 9 अगस्त को आवेदन का पोर्टल क्लोज कर दिया गया। उसके बाद मामला भर्ती प्रक्रिया समेत तमाम इश्यू को लेकर न्यायालय में पहुंच गया। बताया जा रहा कि न्यायालय से जल्दी ही इस मामले में स्पष्ट आदेश जारी होने की उम्मीद है। अगर एक सप्ताह में न्यायालय से मामला स्पष्ट भी हो जाता है तो भी आचार संहिता से पहले भर्ती के लिए जरूरी कोरम पूरा करने में वक्त लगेगा। लोगों की मांग है कि भर्ती 2018 की तरह लॉटरी सिस्टम से होनी चाहिए ।

