प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की हत्या:


गंगापुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार रात को बंदरिया के बालाजी के पास 5 लोगों ने युवक पर चाकू और सरिए से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए युवक को गंभीर हालत में गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सपोटरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपा

मृतक के मामा के लड़के रसपाल मीना ने सपाेटरा थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि सपोटरा थाना के लुलोज की झोपड़ी निवासी मृतक पिंटूलाल मीना ( 27) पुत्र पृथ्वीराज मीणा उसकी बुआ का लड़का है। वो दोनों बंदरिया के बालाजी के पास किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार रात को करीब एक बजे पिंटूलाल किसी काम से मकान के बाहर गया था। थोड़ी देर बाद वह लहूलुहान हालत में बचाओ, बचाओं चिल्लाता हुआ मकान में घुस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं और मेरा मौसा मकान में बने चौक में पहुंचे तो देखा कि पिंटूलाल घायल हालत में, कुछ लोगों द्वारा उसका मोबाइल छीनने की बात कह रहा था


CATEGORIES
Share This