घर से घूमने की कहकर गया, सुजानगंगा में मिली डेडबॉडी


भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक युवक का शव सुजानगंगा नहर में पड़ा हुआ मिला। युवक 7 सितंबर से घर से लापता था। रसाला मोहल्ला निवासी पुष्कर (29) के परिजनों ने मथुरा गेट थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दी थी। इसके अलावा परिजनों ने गुमशुदगी के पर्चे भी छपवाए थे

परिजनों ने बताया कि पुष्कर अंडे वाले की दुकान पर काम करता था। 7 सितंबर को वह दुकान करीब 5 बजे बंद करके दुकान मालिक के घर गया और उसे दुकान की चाबी देकर अपने घर चला गया। जिसके बाद वह बाहर जाने की कहकर घर से निकल आया।

इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मंशा देवी मंदिर के पास से निकले तो, उन्होंने शव को सुजान गंगा नहर में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।


CATEGORIES
Share This