फायरिंग मामले में राजकार्य बाधा का आरोप










बीकानेर में दो दिन पहले रोडवेज बस ड्राइवर पर फायरिंग करने के मामले में राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर हो गई है। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, ये गुट पिछले कई दिनों से आमने-सामने थे और बीकानेर के अलावा उदयपुरवाटी में भिड़ चुके थे।
अस्पताल में भर्ती रोडवेज चालक रामसिंह के बयान पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया है। छानबीन के आधार पर पुलिस ने जस्सूसर गेट निवासी सुरेंद्र सिंह, राकेश माली और पुखराज कुम्हार को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में इन तीन के अलावा और कितने युवक थे। पुलिस को शक है कि तीन-चार और युवक इस पूरे मामले में शामिल है।

