B.Ed एग्जाम में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी










जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर राजकीय पीजी महाविद्यालय में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहा एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। महाविद्यालय के प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
कॉलेज में 11 सितंबर को सुबह 11 से 2 बजे की पारी में बीएड थर्ड ईयर के हिंदी साहित्य सेकंड पेपर के एग्जाम हो रहे थे। कमरे में 36 परीक्षार्थी बैठे थे। सेमिनार कक्षा में परीक्षा देते हुए टेबल नंबर 35 पर संदेह होने पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की। जिसमें अभिषेक खीचड़ की जगह फर्जी परीक्षार्थी सुशील कुमार बैठा हुआ था। जबकि अभिषेक खीचड़ अपनी गाड़ी में बैठा हुआ था। जिसे होमगार्ड पकड़कर लाए और केंद्र निदेशक के समक्ष पेश किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्रामोदय महाविद्यालय से बी.ए. बीएड की पढ़ाई कर रहा है। उसके कहने पर ही सुशील कुमार उसकी जगह परीक्षा देने आया।
इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल दीपेंद्र सिंह की और से थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें फर्जी परीक्षार्थी के रूप में बैठने, परीक्षा नियमों का अवहेलना करने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है।

