आज का मानसून अपडेट










राजस्थान के कोटा, अजमेर, बारां समेत 13 शहरों में सोमवार रात बारिश हुई। इन शहरों में एक इंच तक पानी बरसा। भरतपुर, जयपुर संभाग में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में आज भी 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें भी तीन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बन सकता है, जिसका असर 15 या 16 सितंबर से राजस्थान की पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिला।
इस सिस्टम से भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में अभी एक सप्ताह और हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है।
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो कोटा, बारां, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, टोंक, धौलपुर, दौसा, करौली, बूंदी, नागौर और झालावाड़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोटा के चेचट में 42, रामगंज मंडी में 33, अजमेर के सरवाड़ में 33, भीलवाड़ा के बिजौलिया में 39, धौलपुर के मनिया में 20, उदयपुर के कानोड़ में 14, बूंदी के नैनवां में 44MM बारिश दर्ज हुई। इनके अलावा जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, टोंक, नागौर, प्रतापगढ़, बारां, भरतपुर के अलग-अलग इलाकों में 1 से लेकर 18MM के बीच बारिश हुई।

