कल से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद


राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कल और परसों (13 और 14 सितंबर) को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


CATEGORIES
Share This