जयपुर सीरियल ब्लास्ट में जिंदा बम मिलने का मामला










करीब 15 साल पहले जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के दौरान एक जिंदा बम मिलने के मामले में आज कोर्ट आदेश देगी। जयपुर बम ब्लास्ट की विशेष कोर्ट में एटीएस व आरोपियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। दरअसल, एटीएस ने जिंदा बम मिलने के मामले में गवाहों को बुलाने व सप्लीमेंट्री चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र लगाया था। वहीं, आरोपियों ने इस केस को बंद करने के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। इस पर सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने आज आदेश देना तय किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

