12वीं के रिजल्ट के 10 दिन बाद छात्र की मौत


यूपी के मुज्जफरपुर के सीकरेडा मीरापुर निवासी 20 साल के युवक की अलवर के MIA स्थित सिनर्जी स्टील फैक्ट्री में टावर लगाते समय गिरने से मौत हो गई। जिसका 10 दिन पहले ही 12वीं का रिजल्ट आया था। 12वीं में 85 पर्सेंट अंक लिए थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए दोस्त के पास दिल्ली आया। यहां दोस्त ने नोएडा की कंपनी के जरिए अलवर में बिजली गिरने से बचाने वाला टावर लगाने के लिए अलवर भेज दिया। लेकिन रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे टावर लगाते समय गिरकर मौत हो गई। अब कंपनी ने पल्ला झाड़ लिया कि मृतक युवक उनका कर्मचारी नहीं है। परिजन अस्पताल में परेशान हैं।

अब परिवारजनों के इस बात को लेकर आक्रोश है कि कंपनी ने नवदीप की सुध नहीं ली। न इलाज कराने में तवज्जो दी। न कंपनी अब जिम्मेदारी ले रही है। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने एमआईए थाना पुलिस को शिकायत दी है।


CATEGORIES
Share This