ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत










जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को निजी वाहन से रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यरी में रखवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

