बीकानेर में मौसम:बीकानेर में आज गिर सकता है तापमान


पिछले दो दिन से बढ़ा तापमान सोमवार को कुछ कम होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर में बादलवाही के बीच बारिश तो नहीं है लेकिन सूर्य की तल्खी कुछ कम होने के आसार है। रविवार को जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं सोमवार को एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद की जा रही है। दोपहर एक बजे तक सूर्य की तल्खी रविवार की तुलना में कुछ कम है।

बीकानेर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी रही। पारा तीस डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार गया। अब तक ये तीस से कम ही था। रात में तेज गर्मी के चलते लोगों को एसी का सहारा लेना पड़ा। जिनके पास एसी नहीं हैं,उन्होंने खुले में सोने को ही उचित माना। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक तापमान में कमी आ सकती है। यहां तक कि नोतपा के शुरूआती दो दिन में बारिश व तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई गई है


CATEGORIES
Share This