युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड


चौरासी थाना क्षेत्र के महुडी गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था। वहीं, लौटने के बाद उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This