बाइक लुटने वाला बदमाश गिरफ्तार










बाइक लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक से मारपीट कर बाइक भी छीनकर भागे थे। मामला सीकर के दादिया थाने का है।
दादिया पुलिस ने बताया कि मुकेश तेतरवाल (20) निवासी तारपुरा दादिया ने 9 सितंबर को बाइक लूट का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि तारपुरा में मनसा माता मंदिर के पास अपनी बाइक लेकर खड़ा था। इस दौरान सुरेंद्र कुमार आया और उससे मारपीट कर बाइक लेकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार (20) निवासी तारपुरा कर वारदात के 20 घंटे बाद ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ दादिया, नवलगढ़, उदयपुरवाटी में 4 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

