दो युवकों को घसीटते ले गया ट्रक, मौत:मैदान में खेल रहे युवकों ने शवों को निकाला










ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और दोनों युवक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए गए। ग्रामीणों ने ट्रक को रूकवाकर युवकों को हॉस्पिटल लेकर गए। हादसा भीलवाड़ा से गुजर रहे नेशनल हाईवे 148 डी पर रविवार रात को हुआ।
पंडेर थाना प्रभारी बलवीर खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के सांवर चौराहे के पास रात 9 बजे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर जसवंतपुरा निवासी सांवरा (35) पुत्र रामनाथ गुर्जर और हंसराज (26) पुत्र रामकरण गुर्जर सवार थे। दोनों पंडेर से राशन लेकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं ट्रक शाहपुरा की तरफ से आ रहा था
CATEGORIES Bikaner Superfast News

