मोमासर डुंगरगढ़ में महामण्डलेश्वर (बॉस ) का आगमन










बीकानेर सुपरफास्ट। कामधेनु सेना के बीकानेर तहसील प्रभारी महावीर प्रसाद साँखी ने बताया कि विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के पीड़ित गौवंश व वन्य जीवों हितार्थ आयोजित नानी बाई रो मायरो भागवत कथा भोमिया जी मन्दिर प्रांगण मोमासर, डुंगरगढ़ बीकानेर में कामधेनु सेना संस्थापक श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज (बॉस) का आगमन होने जा रहा है। जिसमें महामण्डलेश्वर के आगमन को लेकर कामधेनु सैनिकों, बॉस के फैन, युवा व अन्य नागरिकों में अत्यन्त उत्साह है बॉस के स्वागत सम्मान के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। उस समय सैकड़ो की संख्या में कामधेनु सैनिक, बॉस के फैन, युवा व अन्य नागरिक रहेगें मौजूद ।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

