19 सितंबर को रूणिचा रवाना होगी पदयात्रा


नोखा का प्रमुख पैदल यात्री सुखी संघ बाबा रामदेवरा दर्शन करने को लेकर 41वीं बार रुणिचा के लिए 19 सितंबर को रवाना होगा। जिसको लेकर अंतिम तैयारियां की जा रही है। संघ के सदस्य भंवर सिंह राजपुरोहित हिंयादेसर ने बताया कि 4 हजार से ज्यादा पैदल यात्रियों का दल 19 सितंबर को बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन करने को लेकर रवाना होगा। जिसमें सभी पैदल यात्री 200 किलोमीटर पदयात्रा करके बाबा रामदेव की समाधि स्थल रुणिचा धाम में दर्शन करके घर परिवार और देश में खुशहाली की मंगल कामना करेंगे।


CATEGORIES
Share This