पैसेंजर बैंग से जेवरात चुराए, चोर हरियाणा से गिरफ्तार


बाड़मेर जिले की शिव पुलिस ने बसों में से पैसेंजर के बैग, अटैची से गहने चोरी करने वाले वांटेड चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ अन्य एक साथी की तलाश कर रही है। पुलिस को आरोपी की लंबे समय तलाश थी। इससे पहले पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

दरअसल, झणकली निवासी नारायणदान ने पुलिस थाने मैँ 2 मई को रिपोर्ट दी थी। इसके मुताबिक उसकी पत्नी झणकली से आरंग गांव बस में जा रही थी। इस दौरान बैंग से सोने-चांदी के आभूषण चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में करीब दो माह पहले पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को गैंग के दो सदस्य की लंबे समय से तलाश थी।

एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल के नेतृत्व में टीमें लगातार गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर व तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया गया। पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया। वहां से वांटेड आरोपी सुनील पुत्र चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 गणेश कॉलोनी समधा रोड़, हासी, जिला हिसार हरियाणा से दस्तयाब किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की टीम एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। अब तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।


CATEGORIES
Share This