सिलेंडर में आग,1 साल की बच्ची 70 पर्सेंट झुलसी










अलवर में अकबरपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार से चार जने झुलसे गए। जिसमें 1 साल की बालिका सबसे अधिक 70 पर्सेंट से ज्यादा झुलस गई। जिसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया। कुल चार जने आग की चपेट में आ गए। जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं।
अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम को घर में खाना बनाते समय अचानक आग लगी है। वहीं पास में एक साल की बालिका वंशिका बैठी थी। आग लगे सिलेंडर को बाहर लाते समय वंशिका चपेट में आ गई। जो करीब 70 पर्सेंट झुलस गई। इसके अलावा कुलदीप व उसकी पत्नी नीलम के भी हाथ पैर झुलसे हैं। वहीं 55 साल के नन्नूराम भी आग से झुलसे गए। लेकिन वंशिका के अलावा सबकी हालत ठीक है। वंशिका को जयपुर रैफर कर दिया। वंशिका के पिता राहुल भी हल्के झुलसे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

