कार लूटकर भागे बदमाश,ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका


टैक्सी में चार बदमाश सवारी बनकर बैठे और ड्राइवर को पीटकर बंधक बना लिया। कार, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर ड्राइवर को निर्वस्त्र कर जंगल में फेंककर भाग गए। ड्राइवर जैसे-तैसे पास के एक मंदिर में गया और आपबीती बताई। ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर डालकर चारों लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।

मामला चित्तौड़गढ़ के जावदा-नीमड़ी क्षेत्र का है। जावदा थानाधिकारी सखाराम ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर चिरकाडा के रहने वाले मनोज हरिजन ने लूट का मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This