11 लोगों से भरी कार की टक्कर, 3 की मौत


अजमेर के श्रीनगर के पास रविवार देर रात 11 लोगों से भरी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। कार में सवार लोग जयपुर में अपने भाई से मिल कर लौट रहे थे। मृतक व घायल गांव टाटोटी के रहने वाले हैं।

मृतकों में कार का ड्राइवर भागचंद और नाना ज्ञानचंद (62), दोहिती हरदिया (6) शामिल हैं। वहीं 6 साल की आरोही जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट है। उसकी हालत गंभीर है।

कार सवार घायल युवती रसना ने बताया- पूरा परिवार जयपुर से टाटोटी जा रहा था। सभी नींद में थे। सिर्फ एक व्यक्ति कार में जाग रहा था। उसने बताया कि आगे वाला ट्रक ओवरस्पीड में था। अचानक से उसने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद हमारी गाड़ी उससे भिड़ गई।


CATEGORIES
Share This