बस-बोलेरो कैंपर की भिड़ंत, 1 मौत:गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया










बाड़मेर में नेशनल हाईवे 25 पर प्राइवेट बस व बोलेरो कैंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बोलेरो गाड़ी पूरी तरीके से पिचक गई। गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।
घटना बाड़मेर रीको थाने के उतरलाई के पास की है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस व बोलरो कैंपर गाड़ी को जब्त कर लिया। बस में सवारियाें को चोट नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

