दानपात्र तोड़कर रुपए चोरी कर ले गए चोर










सामोद थाना क्षेत्र के तिगरिया बावड़ी स्थित टीकम दास महाराज मंदिर की तपोस्थली पर शुक्रवार रात को चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे दानपत्र को तोड़कर रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। मंदिर पुजारी हेमराज शर्मा जब सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला और मंदिर में दानपत्र टूटी फूटी हालत में मिला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

