थाने में कान पकड़ कर मांगी माफी


पाल बालाजी के पास में एक होटल में खाना खाने के बाद एक दूसरे पर कमेंट करने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की युवकों में हाथापाई हो गई। पाल बालाजी से युवक युवक कल्पतरू शॉपिंग सेंटर पहुंचे। यहां फिर जमकर आपस में मारपीट हुई। जम कर एक दूसरे पर बेल्ट व लात व घूंसें चलाए गए। रात में हुए इस हंगामे पर क्षेत्र वासी सहम गए। इधर लोगों ने छत से वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने स्व संज्ञान लेकर तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया और थाने में कान पकड़कर माफी मंगवाई। हुडदंग करने वाले युवकों ने बोला भविष्य में ऐसा फिर से नहीं करेंगे।


CATEGORIES
Share This