बागरिया गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार


नागौर जिले के परबतसर पुलिस ने 19 जुलाई को बिदियाद में रात को जंगला तोड़कर चोरी के मामले में शामिल एक और आरोपी सोलाराम को ओर गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन युवकों को परबतसर पुलिस ने 19 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था।
थाना अधिकारी नन्द लाल रिणवा ने बताया 19 जुलाई को रात्रि 1 से 4 एएम के मध्य रात अज्ञात चोरों ने परिवादी बाबूलाल के घर जंगला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के बाद प्रेम देवी के घर से चांदी के आभूषण चोरी कर मदनलाल के घर में चोरी करने के लिए घुसे थे, लेकिन जाग होने पर भाग गए।


CATEGORIES
Share This