नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन:16 ग्राम एमडी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


नागौर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशेड़ियों को तस्करों को पकड़ रही है। ऐसे में कुचेरा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर बाईपास कुचेरा पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की गई। पुलिस को देख दोनों भागने लगे लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान एक बाइक पर दो युवकों पर संदेह हुआ तो उनको रुकवाकर उनकी तलाशी ली। जिस पर उनके पास 16 ग्राम एमडी मिली, जिसे जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने बाइक सहित एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों मेड़ता रोड के मालास रहने वाले 19 साल के मोहित पुत्र हजारीराम और मालास के रहने वाले 23 साल के दिलिप पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया


CATEGORIES
Share This