मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे धोद


सीकर जिले के धोद इलाके में सांगलिया धूणी के बाबा खींवादास की 22 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 1 बजे बाद सांगलिया धूणी पहुंचेंगे। उनके साथ जिले के कई विधायक भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूदा कार्यकाल में पहली बार धोद विधानसभा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस के परसराम मोरदिया यहां से विधायक है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए करीब 350 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है। सीएम सांगलिया धूणी में करीब 1 घंटे तक रुकेंगे।


CATEGORIES
Share This