5 मकानों पर चोरों का धावा:


जोधपुर शहर में चोरों की गश्त जारी है। 24 घंटे में तीन अलग-अलग घरों में नकबजनी की वारदातें हुई है। इनमें लाखों के गहने और नकदी पार हो गई। अपने घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला का सोने का बोर भी चोर छीना झपटी कर तोड़ कर ले गए।

पहली वारदात बनाड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में हुई। महेंद्र सियाग ने रिपोर्ट दी कि उसका पूरा परिवार गांव गया हुआ था और उसकी पत्नी जो कि एक निजी स्कूल संचालित करती है सुबह घर को ताला लगाकर वहां गई थी।

रात को वापस लौटी तो मकान का एक दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। मकान मालिक ने रिपोर्ट में बताया कि चोरी हुए माल की कीमत करीब 15 से 20 लाख के बीच है।


CATEGORIES
Share This