फार्मासिस्ट कल जयपुर कूच करेंगे:सीकर से सैकड़ों फार्मासिस्ट रैली में लेंगे भाग










राजस्थान फार्मासिस्ट एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से अनेक मांगों को लेकर एसके हॉस्पिटल में धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। फार्मासिस्ट एसके हॉस्पिटल में धरनास्थल पर डटे हुए हैं और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन कर रहें हैं।
एसोसिएशन के सदस्य रामेश्वर लाल सोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट्स पिछले 11 सालों से अनेक मांगों को लेकर प्रदेशभर में धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार को चेताने के लिए फार्मासिस्ट्स प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन जिस प्रकार का रवैया सरकार फार्मासिस्ट के प्रति अपना रही है वो चिंताजनक है। फार्मासिस्ट की मांगे मान लेने तक विरोध जारी रहेगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

