टोल लूटने के लिए कर्मचारियों पर किया था जानलेवा हमला










दादिया टोल बूथ पर टोल कर्मचारियों से मारपीट कर लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है बदमाश पिछले 2 माह से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे पुलिस ने अब मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों को दबोच लिया है
दादिया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2023 को शिकायतकर्ता महिपाल सिंह (43) जाखली मकराना, नागौर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह दादिया टोल बूथ का इंचार्ज है l 30 जून रात को करीब 1 बजे बिना नंबरों की सफेद कैंपर गाड़ी से नकाबपोश बदमाश टोल बूथ में घुस गए और टोल कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया बदमाशों ने टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, कांच, जाली व अन्य कीमती सामान तोड़ दिया जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए
CATEGORIES Bikaner Superfast News

