किसानों का रेल रोको आंदोलन वार्ता के बाद स्थगित


चूरू जिले में 8 सितंबर को किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन बुधवार रात जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है। क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा क्लेम की प्रमुख मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन किया जाना था।

किसान सभा के महामंत्री छगनलाल चौधरी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा क्लेम और बकाया बीमा क्लेम की मांग को लेकर 2 जून से कलेक्ट्रेट के सामने किसानों का महापड़ाव चल रहा है। इसी मांग को लेकर 8 सितंबर को किसान सभा के बैनर तले चूरू जिले में रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित था, लेकिन जिला कलेक्टर से वार्ता के बाद इस आंदोलन को स्थगित किया गया है।


CATEGORIES
Share This