घर में फंदे से लटका मिला युवक:कम्पटीशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी










कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 54 में घर के कमरे में युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मां जब युवक को जगाने गई तो वह फंदे से झूलता हुआ मिला। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी ली
CATEGORIES Bikaner Superfast News

