हाइवे पर ट्रक चालकों को बेचता था नशे की पुड़िया










पुलिस कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी खुद के मकान में मिक्सी से डोडा पोस्त पीसकर पुड़िया बनाकर हाईवे और आसपास चाय के ढाबों और ट्रक चालकों को सप्लाई करता था। आरोपी खुद भी पहले ट्रक चलाता था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

