सिलेंडर फटने से फायरमैन के लगी गम्भीर चोट


वीकेआई थाना इलाके में आज सुबह रोड नम्बर 14 में स्थित एक मकान में सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने के लिए घर में प्रवेश किया उसी दौरान सिलेंडर फट गया। जिससे फायरमैन गम्भीर रूप से घायल हो गया। संविदा पर लगे फायरमैन विकास कुमार शर्मा (23) को दमकलकर्मी कांवटिया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

फायरमैन विकास ने बताया की आज सुबह साढे 6 बजे फायर स्टेशन पर जानकारी आई की वीकेआई रोड नम्बर 14 पर एक मकान में सिलेंडर में आग लग गई हैं। जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। विकास ने मौके पर पहुंच कर मकान मालिक और अन्य से सिलेंडर में आग लगने का समय बताया कि परिवार के लोगों ने कहा कि 30 मिनट पहले ही आग लगी हैं। जानकारी मिलने पर सिलेंडर में लगी आग को कंट्रोल करने के लिए विकास घर में घुस गया। इसी दौरान सिलेंडर फट गया जिससे मकान में भारी नुकसान हुआ साथ में विकास के सिर के बाल जल गए और हाथ पर गम्भीर चोट लगी। जिसके बाद विकास को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उसे कावंटिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके हाथ में चोट होने की जानकारी दी हैं जिस पर विकास का एक्सरे कराया जा रहा हैं। विकास ने बताया कि सिलेंडर में आग लगे हुए डेढ़ घंटा हो चुका था परिवार ने गलत जानकारी दी। क्यों की सिलेंडर तब ही फटता हैं जब डेढ़ घंटे से अधिक निरंतर जलता रहता हैं। परिवार ने करा था की 30 मिनट ही हुए हैं इसलिए उसे कंट्रोल करने के लिए चले गए लोगों के गलत जानकारी देने से उनकी जान पर बन गई।


CATEGORIES
Share This