महाराष्ट्र में बैठकर रची थी मर्डर की प्लानिंग










हत्या के मामले में 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है l आरोपी को अपनी चाची के साथ मृतक के संबंध होने का शक था जिसके चलते आरोपी ने महाराष्ट्र में बैठकर मर्डर की साजिश रची और मर्डर करवा दिया।
जीणमाता थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 7 अक्टूबर 2022 को सीताराम (47) निवासी खीचड़ों की ढाणी, जीणमाता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 6 अक्टूबर को रात 9 बजे उसका छोटा भाई नंदलाल रात को बाबूलाल बलाई के खेत से होकर अपने घर खीचड़ों की ढाणी जा रहा था इस दौरान खेत में छुपे 3 बदमाशों ने नंदलाल पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की तभी रास्ते से गुजर रहे बेगाराम बलाई की बाइक की लाइट देखकर आरोपी भाग गए
जिसके बाद बेगाराम ने घटना की सूचना नंदलाल के परिजनों को दी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नंदलाल को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया एसएमएस अस्पताल में कुछ दिनों बाद नंदलाल की मौत हो गई जिसके बाद सीताराम ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

