शेयर मार्केट में निवेश पर 20 करोड़ की ठगी


एक शातिर ठग शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के नाम पर लोगों से रुपए लेता और फर्जी तरीके से उसमें नुकसान का हवाला देकर लोगों के रुपए हड़प लेता। इस तरह की ठगी पिछले लंबे समय सेवा कर रहा था और अब तक 300 परिवारों को अपना शिकार बना चुका। जोधपुर कमिश्नरेट की कुड़ी थाना पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार किया है जिसे अब तक 20 करोड़ की ठगी करना कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार जयसिंह चारण निवासी जनता कॉलोनी जोधपुर ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि सूर्य प्रकाश पुत्र रामकिशोर ने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम से करीब 78 लाख रुपए ले लिए। मगर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करते हुए फर्जी शेयर मार्केट के नाम से पैसे लेकर हडप लिए। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की।


CATEGORIES
Share This